फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन पर जल्द नहीं लिया फैसला तो होगा आंदोलन: दिनेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-27
विज्ञापन


पुरानी पेंशन पर जल्द नहीं लिया फैसला तो होगा आंदोलन: दिनेश
प्राशिसं के प्रदेशाध्यक्ष बोले-एक ही कैंपस में चल रहे दो स्कूलों का विलय करना गलत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन को लेकर सरकार ने अब तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की है जिसकी वजह से शिक्षक-कर्मचारी संगठनों में नाराजगी है। यदि 24 दिसंबर तक सरकार ने पुरानी पेंशन को लागू करने को फैसला नहीं लिया तो फिर से आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने एक ही कैंपस में स्थित प्राथमिक और जूनियर स्कूल को विलय करने के फैसले को भी गलत बताया। कहा कि इसका संगठन हर स्तर पर विरोध करेगा।
प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा बुधवार की देर शाम संगठन के जिला संयोजक संजीव कुमार शर्मा के आवास परपदाधिकारियों के बीच विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन शिक्षकों के हित के लिए हमेशा संघर्ष करता रहा है। बोले-पुरानी पेंशन के मुद्दे पर जो कमेटी बनी है उसकी तीन मीटिंग हो चुकीं हैं लेकिन अब तक कोई स्थिति साफ नहीं की है। सोमवार को फिर मीटिंग होगी। यदि इसके बाद भी सरकार की ओर से पुरानी पेंशन बहाली को घोषणा नहीं की गई तो शिक्षक-कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे। शिक्षक-कर्मचारी समंवय समिति ने 24 दिसंबर तक का सरकार को समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले-शिक्षकों की जो भी मांगें शासन स्तर पर लंबित हैं उन्हें पूरा कराने को संगठन लगा हुआ है। इस मौके पर जिला संयोजक संजीव शर्मा ने भी विचार रखें। इससे पूर्व पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया। इस मौके पर संयोजक संजीव शर्मा के अलावा सुशील चौधरी, उदयवीर सिंह, संजय यादव, सुरेंद्र सिंह, हरीश यादव, मोहम्मद अराफात आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें