फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकर की गलत नीतियों से किसान आत्महत्या को मजबूर: धर्मेंद्र यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19,20
विज्ञापन


सरकार की गलत नीतियों से किसान आत्महत्या को मजबूर: धर्मेंद्र
गन्ने के बकाए की मांग पर सपाइयों ने शेखूपुर,यदु शुगर मिल पर किया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान नहीं होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने शेखूपुर सहकारी चीनी मिल और बिसौली में यदु शुगर मिल पर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार को किसान विरोधी बताते हुए जमकर हमले किए।
शहर से सटे शेखूपुर स्थित सहकारी चीनी मिल गेट पर धरने के दौरान सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और यूपी देश का सबसे बड़ा राज्य है। इसमें लाखों किसान गन्ने की फसल करते हैं। कड़ी मेहनत और भरपूर लागत लगाकर किसान चीनी मिलों पर गन्ने की आपूर्ति करते है। वर्ष 2017-18 में प्रदेश भर में किसानों का लगभग 15 हजार करोड़ रुपये चीनी मिल मालिकों पर बकाया है। पिछले वर्ष में आलू, गेहूं और धान की फसल में भारी नुकसान होने के कारण किसान तंगी के दौर से गुजर रहा है। अब गन्ने के बकाए का भुगतान नहीं हो रहा। इससे किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। सांसद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के बकाया भुगतान के लिए कई बार सरकार से कहा परंतु केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार चंद पूंजीपतियों को और अधिक पूंजीपति बनाने का काम कर रही है। बोले- यदि अतिशीघ्र ही गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान नहीं किया गया तब सपा किसानों के हितों के लिए सड़क पर उतरकर संघर्ष करने को तैयार है।
विज्ञापन

पार्टी सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि लगभग 75 प्रतिशत किसान गन्ना पैदा करते हैं। पूर्व विधायक आबिद रजा ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक पिछली सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का केवल फीता काटने में लगे हैं। धरने में पूर्व विधायक मुस्लिम खां, आस मोहम्मद खां, हिमांशु यादव, बलवीर सिंह यादव, रहीस अहमद, शहनवाज अल्वी, शामे अली, मुश्ताक उस्मानी, ओमवीर सिंह, अशोक यादव, गुलफाम सिंह, हितेन्द्र शंखधार, कृष्णपाल गुरु, देवेंद्र यादव, हाजी अजमल, राजपाल शर्मा, राहुल कुर्मी आदि रहे।
बिसौली। पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य के नेतृत्व में सपाइयों ने यदु शुगर मिल गेट पर धरना दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने दावा किया था कि गन्ना किसानों का भुगतान खरीद के 14 वें दिन कर दिया जाएगा। यदि नहीं कर पाएंगे तो उसका ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। साथ ही यह भी दावा किया गया था कि सीजन खत्म होने से पूर्व सारा भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन सरकार ऐसा करने में असफल रही है। अकेले बिसौली की ही शुगर मिल पर 126 करोड़ रुपया गन्ना किसानों बकाया है।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव ने भी विचार रखे। धरने में गौरव साहनी, शहनवाज खां, भैरो प्रसाद, सुदेश सिंह आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें