फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेली, पीलीभीत के कांवड़िया बाईपास से होकर निकाले जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-6,7-
विज्ञापन


बरेली और पीलीभीत के कांवड़िए बाईपास से होकर निकाले जाएंगे
डीएम, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने किया बाईपास का निरीक्षण
27 जुलाई तक पूरा हो जाए बाईपास का काम
25 जुलाई तक हट जाए बिजली की लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। बदायूं-उझानी रोड पर बन रहे बाईपास का रविवार को डीएम समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि निर्माणाधीन बाईपास का बचा हुआ शेष काम 27 जुलाई तक पूरा कर दें। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली, पीलीभीत जाने वाले कांवड़ियों को इधर से निकाला जाएगा ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। रविवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र कुमार यादव, बिजली विभाग के अताउल जफर के अलावा पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने निर्माणाधीन बाईपास का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने ठेकेदार को निर्देश दिए कि बिल्सी रोड के पास 200 मीटर और बिसौली रोड के पास 800 मीटर बचे निर्माण कार्य को 27 जुलाई तक हर हाल में गुणवत्ता पूर्वक पूरा करा दें। डीएम ने कहा कि 28 को बरेली, पीलीभीत से आने वाले कांवड़ियों के लिए इस बाईपास से होकर कछला के लिए निकाला जाए। ताकि शहर में अंदर जाम की स्थिति न बन सके और कांवड़ियों को भी कोई परेशानी न हो। उन्होंने बिजली विभाग के ठेकेदार को निर्देश दिए है कि जितनी भी बिजली की लाइन बाईपास के ऊपर से गुजर रही हैं उन्हें 25 जुलाई शाम तक हट जानी चाहिए। डीएम ने कहा कि शहर में कांवड़ यात्रा के बीच में जो भी टूटी-फूटी नाली और झूलते हुए बिजली के तार मिलें। उन्हें तुरंत सही कराया जाए।
--
लगाया जाए ट्रैफिक डायवर्जन का बोर्ड
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन के लिए एक मेडिकल कॉलेज और एक बिसौली रोड पर बोर्ड लगाए जाएंगे। ताकि श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान शहर में किसी प्रकार की शिव भक्तों को परेशानी न हो सके।
विज्ञापन

--
हर रोज चेक करेंगे कार्य की प्रगति बदायूं-उझानी रोड पर बन रहे बाईपास का रोजाना सीओ सिटी, एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे इसकी रोजाना की प्रगति रिपोर्ट भी डीएम को देंगे। वहीं डीएम ने संबंधित ठेकेदार को निर्देश दिए है कि काम हर हाल में पूरा होना चाहिए। अगर कहीं भी कोई दिक्कत आ रही हो, तो संबंधित अधिकारी से मिलकर तुरंत ही समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन

--
बाईपास रोड पर लगाए पौधे
डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अभियंता को निर्देश दिए कि डीएफओ से मिलकर बाईपास पर पौधों को लगाना शुरू कर दें। पूरे बाईपास रोड के किनारे पौधरोपण होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें