फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसाठेर में जलभराव से लोग हुए दुखी, बच्चें भी नहीं जा रहे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाठेर में जलभराव से लोग हुए दुखी, बच्चे भी नहीं जा रहे स्कूल
विज्ञापन

शहर विधायक, एडीएम प्रशासन ने लिया जायजा
पीडब्ल्यूडी, जलनिगम आठ दिन में तैयार करेगा समस्या के निदान की कार्य योजना
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। गांव सिरसाठेर में बरसात का पानी रास्ते पर भर जाने से आवागमन पूरी तरह से ठप है। गांव के लोग लंबे रास्ते से शहर मे पहुंच रहे हैं। साथ ही गांव के बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। समस्या संज्ञान में आने पर शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना किया। पीडब्ल्यूडी और जलनिगम को एक सप्ताह के भीतर जलभराव को दूर करने की कार्ययोजना को तैयार करने के शहर विधायक ने निर्देश दिए। कहा कि इसमें किसी भी तरीके की ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने गांव वालों से समस्या को लेकर काफी देर तक बात की।
विज्ञापन

सिरसा गांव शहर से लगा हुआ है। कुछ लोगों ने जमीनें खरीद ली हैं। जिस कारण सड़क नहीं बन पा रही है। सो गांव का पूरा पानी सड़क पर भर गया है। जिसकी वजह से गांव वालों का आवागमन बंद हो गया है। गांव के लोग बगीचे में अथवा पगडंडी से होकर शहर को आ-जा रहे हैं। सड़क पर पानी भर जाने के कारण बच्चे भी प्राथमिक स्कूल में नहीं पहुंच पा रहे हैं। अमर उजाला ने इस समस्या को पहले भी उठाया था। उस समय भी प्रशासन ने जल्द ही कार्रवाई करने की बात कहीं थी, पर मामला दबकर रह गया। अब बरसात के पानी की समस्या विकराल हो गई। गांव वाले बुरी तरह से परेशान हैं। उन्होंने शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को समस्या से अवगत कराया। महेश चंद्र गुप्ता रविवार की दोपहर में एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ पीडब्ल्यूडी, जलनिगम के अधिकारियों को लेकर गांव पहुंच गए। मौके पर उन्होंने समस्या को देखा और गांव वालों से बात की। विधायक ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस समस्या को दूर किया जाएगा। एडीएम प्रशासन ने बताया कि पानी के निकास की उचित व्यवस्था करने के लिए पीडब्ल्यूडी और जलनिगम को एक सप्ताह के अंदर कार्ययोजना बनाने को निर्देशित किया गया है। गांव वालों ने कहा कि सड़क पर जलभराव के कारण उन्हें बिसौली रोड को जोड़ने वाले रास्ते से होकर शहर को आना पड़ रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस दौरान युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें