अटेना गंगा घाट पर दहशरा स्नान करने आए एक युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर गोताखोरों ने युवक का शव गंगा से तलाशने के बाद निकाला लिया। पुलिस ने पंचनामा भर का शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
20 वर्षीय मोरपाल पुत्र सियाराम निवासी अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम रमनगला का निवासी था। शुक्रवार सुबह मोरपाल अपने परिजनों के साथ अटेना गंगा घाट पर दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने आया था। परिवार वालों के मुताबिक युवक गंगा में नहा रहा था कि तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। युवक को डूबते देखकर परिवार वालों ने शोर मचा दिया। घाट पर शोर शराबा सुनकर गोताखोर पहुंच गए। उन्होंने परिवार वालों के कहने पर गंगा में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गंगा से बाहर निकाला गया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। उसके बाद परिजन युवक के शव को घर ले गए। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।