फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौदह बंदियों को उठा दर्द, जेल से आए अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौदह बंदियों को उठा दर्द, जेल से आए अस्पताल
विज्ञापन

लेट आए तो नहीं हुआ एक्सरे, घरवाले जरूर मिल गए
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। होली से पहले जिला जेल के कई बंदियों को दर्द हो रहा है। इनमें से 14 बंदियों के अनुरोध पर जेल प्रशासन ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा। यहां लेट होने की वजह से उनका अल्ट्रासाउंड और एक्सरे न हो सके। अब वह होली बाद दोबारा अस्पताल लाए जाएंगे। बुधवार को इनमें से अधिकतर ने अस्पताल में अपने परिवार से मुलाकात कर ली तो होली बाद दोबारा से यही सहूलियत नसीब हो जाएगी।
जेल में कई बंदी प्रभावशाली नेताओं के करीबी हैं तो कई आर्थिक रूप से संपन्न होने की वजह से मनमानी करते हैं। होली से पहले करीब 18 बंदियों ने जेल प्रशासन को शरीर में अलग-अलग जगह दर्द बताकर इसका उपचार कराने की अर्जी दी। वहीं जेल अस्पताल से भी समस्या को गंभीर मानते हुए कुछ को एक्सरे तो कुछ को अल्ट्रासाउंड के लिए लिख दिया गया। ऐसे करीब चौदह बंदियों को पुलिस लाइंस का स्टाफ जिला अस्पताल लेकर आया। चूंकि इन लोगों को लाने में इतनी देर हो गई कि एक्सरे विभाग बंद मिला। इस बीच दूरदराज के गांवों से संबंधित अधिकतर बंदियों के परिवारीजन अस्पताल परिसर में ही मिल गए। पुलिस कृपा से उनकी परिवार से ठीकठाक मुलाकात हो गई। इनमें से कुछ गंभीर होने का दिखावा करके भर्ती होने की फिराक में थे पर ड्यूटी स्टाफ ने इन्हें सामान्य बताकर पुलिस के साथ भेज दिया। साथ आए दरोगा ने भी स्वीकार किया कि होली के त्योहार पर परिवार से खुलकर मिलने के बहाने बंदियों ने यह कवायद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000
वर्जन-
- कुछ बंदियों ने पेट या शरीर में अन्य स्थानों पर दर्द की समस्या बताई थी। उनको ट्रीटमेंट तो जेल अस्पताल में ही दे दिया गया पर इनमें से 14 को एक्सरे और अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। वह नहीं हो सका। अब इन्हें होली बाद भेजा जाएगा।
- प्रेमसागर शुक्ला, जेलर, जिला जेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें