फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को गायब मिले चिकित्साधीक्षक समेत कई डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 45
विज्ञापन

गंदगी देख सीएमओ बिफरे, कर्मचारियों को फटकारा
आसफपुर सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
आसफपुर। सीएमओ डॉ नेमी चंद्रा ने गुरुवार को आसफपुर सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में गंदगी देख सीएमओ ने कर्मचारियों की जमकर फटकार लगाई। लापरवाह कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश चिकित्साधीक्षक को दिए। सीएमओ ने मरीजों से भी बातचीत की।
गुरुवार दिन में लगभग 11 बजे सीएमओ आसफपुर सीएचसी जा पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले दवा लेने अस्पताल आए मरीजों से बातचीत की। इसके बाद ओपीडी देखी। पैथोलोजी में पहुंचने पर चिड़ियों के पंख, खिड़कियों पर धूल और गंदगी देख सीएमओ का मूड बिगड़ गया। उन्होंने कर्मचारियों की फटकार लगाते हुए तुरंत सफाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद स्टोर, टॉयलेट, पानी की टंकी और वैक्सीन रखने की कोल्डचेन को देखा। अस्पताल परिसर में भी गंदगी थी। इस पर सीएमओ ने सफाई कर्मियों व वार्ड ब्याय की जमकर लताड़ लगाई। सीएमओ डॉ नेमी चंद्रा लगभग एक घंटे सीएचसी में रहे। निरीक्षण के दौरान अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद मिला। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवनीत कुमार, डॉ अशरफ खां, भुवनेश यादव, पीयूष खन्ना, निशाकर शर्मा, लखन शर्मा, देवेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
फोटो..41
एसडीएम को गायब मिले चिकित्साधीक्षक समेत कई डॉक्टर
बिल्सी। एसडीएम लालबहादुर सिंह ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. कृष्ण कुमार समेत कई डॉक्टर और कर्मचारी गायब मिले।
विज्ञापन

एसडीएम पूर्वाह्न 11.15 बजे अचानक सीएचसी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा। उसमें चिकित्साधीक्षक डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. राहुल सिध्दार्थ, डॉ. प्रगति शर्मा, एचएस विनोद कुमार, ओए हजारीलाल, वार्ड आया धनदेवी अनुपस्थित थे। इनके अलावा एचवी माधुरी लता, नर्मदा शर्मा, इजहारा मोहम्मद खां, राजीव रंजन मौके पर नहीं मिले, जबकि इन सभी के उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर थे। एसडीएम के पूछने पर कर्मचारियों ने बताया कि सभी विभागीय कार्यक्रम में गए है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम को अस्पताल में चार मरीज भर्ती मिले तो गंदगी भी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें