फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय की चुस्की के साथ मिल रहे जीत के मंत्र

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बदायूं। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशियों के कार्यालयों में सुबह से लेकर रात तक लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां आने वाले लोग चाय की चुस्की के साथ प्रत्याशी को चुनाव जीतने के लिए नए-नए टिप्स बताते हैं।
विज्ञापन

जिले में सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों पर अध्यक्ष पद के लिए 211 प्रत्याशी खड़े हैं। जबकि सदस्य पद पर 1706 प्रत्याशी चुनावी अखाड़े में हैं। इनमें से अधिकतर प्रत्याशियों ने कार्यालय खोल लिया है और जिन प्रत्याशियों ने नहीं खोले हैं वह जल्द ही खोल लेंगे। हालात यह है कि अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशी वार्डों में प्रचार-प्रसार के बाद समर्थकों के साथ कार्यालय में ही बैठकर चुनावी रणनीति बनाते हैं। वहीं प्रत्याशी समर्थकों के लिए चाय-नाश्ता की व्यवस्था भी कराने से परहेज नहीं कर रहे हैं। इसके साथ ही शौकीन लोगों को पान, पुड़िया, सिगरेट से लेकर सुबह से शाम का खाना तक उपलब्ध कराया जा रहा है। चुनावी समय में डुबकी लगाकर जीत का सेहरा पहनने के लिए प्रत्याशी जहां जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं। उनके समर्थक भी चुनावी सीजन का पूरा मजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें