फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन कंपटीशन में बच्चे, फैंसी ड्रेस से मनमोहा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)।
महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का मंगलवार शाम आगाज हो गया। पहले दिन बच्चों ने लेमन और फ्राग रेस में हिस्सा लेते हुए दमखम दिखाया। कपल गेम शो में सजातीय महिला-पुरुष जुटे तो छात्र और छात्राओं ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सभी का मनमोह लिया।
श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने अग्रसेन महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने महिलाओं को आपसी एकजुटता और समाज के लिए अहम योगदान देने का आह्वान किया। फ्राग रेस में श्रुति अग्रवाल, उर्विका गोयल, पीहू, सृजन मित्तल, बत्सल, अनवी और झिलमिल अग्रवाल ने प्रतिभाग किया। फैंसी ड्रेस जूनियर में अनवी गोयल, आस्था और सत्ताक्षी, सीनियर में भूमि अग्रवाल, कुशाग्र, तनिष्क, प्रथम अग्रवाल और सृष्टि का प्रदर्शन मनमोहक रहा। लेमन रेस में गरिमा गोयल, दिया, रेनू गोयल, रानू, आयुषी, महक, सीमा गोयल, रश्मि, साध्वी और नीलू ने मुंह में नीबू दबाकर दौड़ लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंग बनाकर उड़ाओ प्रतियोगिता में ग्रंथ अग्रवाल, कुशाग्र, तनिष्क, रंगोली में मुस्कान, झिलमिल, रियांशी, राशि गर्ग, आयुषी और कुकिंग विद आउट फायर में वंश गर्ग, महक अग्रवाल, सृष्टि अग्रवाल और वेदिका के प्रदर्शन को सराहा गया। निर्णायक मंडल में साधना गोयल, अनुभा अग्रवाल, सुजाता सिंघल, सुनीता अग्रवाल और मिथलेश कुमारी शामिल रहीं। महिला समिति की ओर से अध्यक्ष ऊषा गोयल और महामंत्री शशि गर्ग ने अतिथि महिलाओं का स्वागत किया। इस मौके पर आभा गोयल, रिया गोयल, कविता मित्तल, सारिका मित्तल, शालिनी सिंघल, मंजूलता,शिखा अग्रवाल, शुचि गोयल, सुनीता बंसल, वर्षा गर्ग, ऊषा गोयल, प्रवीण कुमार मित्तल, विजय गोयल, अमित अग्रवाल, रमेशचंद्र बंसल, दीपक सिंघल और आलोक अग्रवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें