फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी को घास चराने ले गए थे, तालाब में डूब गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक (बदायूं)। बकरी चराने गए बालक और बालिका की तालाब में डूबने से मौत हो गई। आसपास खेल रहे बच्चों की जानकारी पर परिजनों को घटना का पता लगा। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव झम्मन नगर के रहने वाले शाकिर की आठ वर्षीय बेटी तबस्सुम और नन्हें का छह वर्षीय बेटा रिजवान शनिवार शाम पांच बजे गांव के नजदीक तालाब के पास बकरी चराने गए थे। उनके साथ गांव के और बच्चे भी थे। गांववालों ने बताया कि बकरी तालाब के पास चर रही थी। रिजवान और तबस्सुम भी बकरी के पीछे-पीछे तालाब के किनारे पहुंचे। पैर फिसलने से दोनों तालाब में डूब गए। तालाब के पास खेल रहे बच्चों ने इसकी जानकारी तुरंत गांव में दी। देखते ही देखते गांव वालों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह बच्चों को तालाब से निकाला गया। दोनों की मौत हो चुुकी थी। एक साथ एक ही गांव के दो बच्चों की मौत के बाद सन्नाटा पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस से परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें