बदायूं। विकास खंड वजीरगंज के गांव सोही में श्रमिक समाज शिक्षा संस्थान की ओर से मुस्कान परियोजना के तहत शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। परियोजना की ब्लॉक समन्वयक कमलेश कुमारी ने स्कूल प्रबन्धन समिति के अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी।
स्काउट गाइड प्रशिक्षक गिरधारी लाल ने बताया कि एसएमसी को स्कूलों के विकास के लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में वंदना, मोहित कुमार, गजेंद्र सिंह, ओमेंद्र कुमार, अमरपाल, राधा, अर्चना, राहुल, करन सिंह, रूपकिशोर, राजवीर, सिंह, प्रेमसिंह, कमलकांत, फूलकुमारी, धर्मेंद्र सिंह, अजीत सिंह, दयाराम आदि ने प्रतिभाग किया।