फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 875 मुकदमे हुए निस्तारित

Sun, 14 Feb 2016 11:26 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने प्रभारी जिला जज की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें इसमें 875 मुकदमे निस्तारित करके 25500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन

उपरोक्त जानकारी प्राधिकरण के सचिव रंजीत कुमार ने देते हुए बताया कि लोक अदालत में दीवानी अदालतों के कुल 498 मुकदमों को निस्तारित करके दुर्घटनाओं के क्लेम में ढाई लाख रुपये, क्लेम बाउचर में 23 लाख 23 हजार 626 रुपये, वारिसान प्रमाण पत्र जारी करके चार लाख 81 हजार 540 रुपये और जुर्माने के रूप में 25500 रुपये वसूले किए। प्री-लिटिगेशन लोक अदालत में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण बैंक, इलाहाबाद बैंक, ओरिएंटल बैंक, सेंट्रल बैंक के 377 वादों का निस्तारण किया गया। इसके साथ ही 59 लाख 10 हजार 129 रुपये टोकन मनी वसूल किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें