फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दीपावली पर घरों से निकला 82 टन कूड़ा, प्रमुख मार्गों के किनारे लगे ढेर

विज्ञापन
बदायूं शहर के बिसौली की ओर जाने वाले रोड किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली के अगले दिन सोमवार को शहर के कई मोहल्लों और सड़कों पर गंदगी नजर आई। त्योहार पर नगर पालिका के 29 वार्डों के 28 हजार घरों से करीब 82 टन कूड़ा निकला। लोगों ने इसे सड़कों के किनारे रखे कूड़ेदानों में डाल दिया, लेकिन कई मोहल्लों में समय से कूड़ा उठान नहीं हुआ। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर में लोगों ने आग भी लगाई। शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख मार्गों के किनारे कूड़े के ढेर लगे हैं, जिनसे शहर की छवि कूड़े वाली बन रही है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सोमवार दोपहर कई मोहल्लों में कूड़ा उठान की स्थिति परखी। इस दौरान शहर के मालगोदाम रोड, इंदिरा चौक, स्टेशन के सामने, मधुवन कॉलोनी, नवादा क्षेत्र आदि में कूड़ा सड़कों पर फैला हुआ था। आसपास के लोग और राहगीर कूड़े के नजदीक से निकल रहे थे। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का वहां से निकलना भी मुश्किल हो रहा है, जबकि दिवाली से दो दिन पहले ही नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए 31 ई-रिक्शा कूड़ा उठान में लगाए थे।
उधर, बिसौली-बरेली रोड से शहर में प्रवेश करते वक्त भी कूड़े के जगह-जगह ढेर लगे मिले। यही हाल दीपावली पर भी देखने को मिला था। नगर पालिका के कर्मचारियों की ओर से बिसौली, बरेली समेत कुछ अन्य मार्ग के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है, जो लगातार गंदगी को बढ़ा रहा है। पालिका के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। इससे शहर में आने-जाने वाले लोगों को गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


सहकारी बैंक के पास जलाया कूड़ा
शहर में कूड़ा उठान की स्थिति यह है कि समय से कूड़ा न उठने की वजह से लोग कूड़े को एकत्र कर उसमें आग लगा दे रहे हैं। यह हाल शहर के सहकारी बैंक के पास, मुख्य बाजार, रेलवे रोड, इंदिरा चौक स्थित एक मॉल के पास कूड़ा दिखा। यहां जल रहे कूड़े के कारण लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी।
-
पालिका की दावा, दिन के साथ रात में भी हो रही सफाई
नगर पालिका ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी का कहना है कि शहर में रोजाना 55 से 56 टन के आसपास कूड़े का उठान हो रहा है, लेकिन दीपावली पर पिछले कुछ दिनों से कू़ड़ा उठान 60 से 65 टन प्रतिदिन हो रहा था। जो दीपावली में बढ़़कर 80 से 82 टन तक पहुंच गया। इसका उठान सोमवार सुबह ही कराया गया था। अगर बाद में कूड़ा डाला गया होगा तो वहीं रह गया होगा। शाम को उसका भी उठान हो जाएगा।
-
दीपावली के मद्देनजर कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर दिए गए थे। शहर में लगातार सफाई कराई गई। शहर के 29 वार्ड में एक-एक ई-रिक्शा कूड़ा उठाने के लिए लगाया गया था। त्योहार पर इनकी संख्या बढ़ाकर दो कर दी गई, ताकि लोग इसी में कूड़ा डालें। लोगों से अपील है कि समय से कूड़ेदान में कूड़ा डालें, ताकि कर्मचारी उठाकर ले जा सकें। बाद में कूड़ा डालेंगे तो शहर गंदा ही नजर आएगा। - फात्मा रजा, चेयरपर्सन नगर पालिका परिषद, बदायूं

बदायूं शहर के बिसौली की ओर जाने वाले रोड किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

बदायूं शहर के बिसौली की ओर जाने वाले रोड किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

बदायूं शहर के बिसौली की ओर जाने वाले रोड किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

बदायूं शहर के बिसौली की ओर जाने वाले रोड किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

बदायूं शहर के बिसौली की ओर जाने वाले रोड किनारे पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें