फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना कक्ष की तैयारियों का लिया डीईओ ने जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीईओ ने कहा कि स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरों के डाटा को सुरक्षित रखा जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उसको देखा जा सके। स्ट्रांग रूम के चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। प्रत्याशी व अभिकर्ताओं को स्ट्रांग रूम की निगरानी करने और रहने में किसी प्रकार की समस्या न हो। मतगणना हाल में शेष बची तैयारियों को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने मंडी समिति पहुंचकर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था व मतगणना कक्षों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी व अभिकर्ता को रहने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों के संबंध में मतगणना कक्ष में जाकर टेबल, जाली आदि आवश्यक कार्य करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह को निर्देश दिए कि मतगणना हाल में जो भी कमियां है, उनको प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए, ताकि मतगणना कार्य निर्विघ्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें