फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा से पहले निकाली कलशयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व प्रथम दिन कोटरा गुरुकुल धाम से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंडबाजे के साथ शुरू हुई कलश यात्रा में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। यात्रा में सबसे आगे बैंड-बाजों के साथ भागवत को सिर पर उठाए पंकज और उनके पीछे दिनेशानंद महाराज कन्याओं के साथ चल रहे थे। कन्याएं और महिलाएं मंगलगीत गाते हुए चल रहीं थीं। कलश यात्रा ग्राम करकटपुर, गोवर्धनपुर-भतरी, फकीराबाद, मूसापुर, रूपपुरा, कंजुआ, पस्तोर के मंदिरों पर पूजन करते हुए निकली, जिसका जगह-जगह ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। अंत में कोटरा गुरुकुल धाम पहुंचकर आचार्य ने विधि विधानपूर्वक यात्रा को संपन्न कराया। कथा का वाचन वृंदावनवासी निदान महाराज करेंगे। कोटरा धाम सेवा समिति अध्यक्ष दिनेशानंद महाराज ने बताया कि 13 अप्रैल को भंडारे के साथ में कथा का समापन होगा। 14 से 16 अप्रैल तक श्री रामनवमी मेले का आयोजन किया जाएगा। आयोजक शिवओम शंखधार ने सभी क्षेत्रवासियों से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्यामवीर मिश्रा, डॉ मनोज, शिवम, प्रेमपाल, नक्षत्रपाल, रामधुन, भूपशरण शर्मा, बेचेलाल, ईश्वरी आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें