फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में हाईस्कूल और इंटर के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। छात्राओं ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से धूम मचा दी। पारंपरिक रूप से स्वागत के बाद छात्राओं ने जहां एक-दूसरे के सहयोग को सराहा तो अनुशासन से लेकर पढ़ाई में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर उनके चेहरे खिल गए।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। छात्रा मुक्ति मिश्रा ने विदाई से जुड़ी कविता सुनाई, शैक्षिक और सामाजिक स्तर को बढ़ावा देने के लिए नाटक का भी मंचन किया गया। मुख्य अतिथि सुभाषचंद्र मिनोचा ने छात्रा मुक्ति समेत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य शोभा फ्रांसिस और मीनाक्षी शर्मा की देखरेख में बच्चों ने खेलकूद में भी हिस्सा लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें