फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने दियोरनियां में दबंगों से मुक्त कराई जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। ग्राम पंचायतों की जमीन पर दबंगों के किए कब्जे को हटाने के लिए अब प्रशासन गंभीर हो गया है। एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने एक सप्ताह के अंदर दबंगों से जमीन मुक्त कराने के तहसील प्रशासन को निर्देश दिए हैं। वहीं, तहसीलदार संजय कुमार की अगुवाई में पहुंची टीम ने सोमवार को गांव दियोरनियां में तीन हेक्टेयर जमीन दबंगों के कब्जे से मुक्त कराकर अपने ही सामने जुतवा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला मुख्यालय पर डीएम ने प्रधानों की मीटिंग ली थी। इसमें उन्होंने प्रधानों से उनकी समस्याओं को जाना था। गांव बछिलिया के प्रधान रमेश कश्यप ने कहा था कि उनके गांव में पांच सौ बीघा जमीन पर दबंगों को कब्जा है। आरोप लगाया कि लेखपाल ने ढाई लाख रुपये लेकर दबंगों का कब्जा कराया। गांव सेरहा के प्रधान गुड्डू सिंह ने भी लेखपाल की शिकायत करते हुए कहा था कि उनकी ग्राम पंचायत में छह सौ बीघा जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया था। डीएम के निर्देश पर एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने कानूनगो सर्वेश यादव को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर ग्राम पंचायतों में सभी जमीन को दबंगों से कब्जा मुक्त कराया जाए। उस पर जो भी खेती की गई है उसे कटवाकर गोवंशीय पशुओं को खिलवा दी जाए। साथ ही दबंगों से मुआवजा लेकर उस पर चारा बोया जाए। इधर, तहसीलदार संजय कुमार की अगुवाई में टीम ने गांव दियोरनियां बेलाघाम में तीन हेक्टेयर जमीन को दबंगों के कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन


क्षेत्र में जिस किसी गांव में ग्राम पंचायत की जमीनों पर कब्जा है, उसे हर हाल में मुक्त कराया जाएगा। कब्जा करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
- दिनेश कुमार सिंह,एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें