फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिप सिंचाई उपकरणों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत उद्यान विभाग की ओर से ड्रिप इरीगेशन, स्प्रिंकल को लगाया गया है। इससे जिले में 125 किसान लाभान्वित हुए हैं। अब शासन की ओर से इन उपकरणों की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। इसको लेकर जल्द ही टीम बदायूं पहुंचेगी। सरकार की ओर से किसानों को राहत देते हुए सिंचाई के लिए अनुदान पर ड्रिप सिस्टम मुहैया कराए जाते हैं। जिले में ये उद्यान विभाग के माध्यम से लगवाए गए थे। इसमें लघु एवं सीमांत किसानों को लागत का 90 फीसदी अनुदान और गैर लघु/सीमांत किसानों को इकाई लागत का 80 फीसदी अनुदान दिया गया। अब शासन की निर्देश पर इन उपकरणों की जांच की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी निदेशक उद्यान व उप निदेशक उद्यान को सौंपी गई है, जो इनकी गुणवत्ता की जांच करेंगे। जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा ने बताया कि निदेशक का पत्र मिल गया है। उनकी ओर से इन उपकरणों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें