फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिश्चंद्र जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महाराजा हरश्चिंद्र जयंती के अवसर पर हरिश्चंद्र वंशीय समाज के तत्वावधान में सोमवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

रस्तोगी धर्मशाला में कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष अजय प्रकाश रस्तोगी एवं मंत्री संजय कुमार रस्तोगी ने महाराजा हरश्चिंद्र के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। महिला समाज द्वारा आरती की गई। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा आर्यसमाज चौक से प्रारंभ होकर हुसैनी गली, टिकटगंज, शहवाजपुर, पथिक चौक, काली सड़क, हलवाई चौक आदि स्थानों से होती हुई रस्तोगी धर्मशाला पर आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी थी। उसके पीछे श्री राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, रामदरबार, दुर्गा, अर्द्धनारीश्वर, साईं बाबा आदि की झांकियां चल रही थीं। राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज व श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर के बैंड भी शामिल रहे। सबसे अंत में महाराज हरश्चिंद्र की झांकी सबको सम्मोहित कर रही थी। काली सड़क पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव के सहयोग से शोभायात्रा का स्वागत हुआ। हरिश्चंद्र युवा समाज ने श्री यादव को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अन्य स्थानों पर भी शोभायात्रा पर फूल बरसाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर श्रीकांत रस्तोगी, रामरक्षपाल, सुभाष चंद्र, राजेंद्र कुुमार, जवाहर रस्तोगी, सचिन रस्तोगी, ध्रुव रस्तोगी, राहुल,अनिल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें