फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर के इंदिरा चौक पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज के ठीक सामने ज्यारत के पास हुआ। रामनाथ कॉलोनी निवासी 15 वर्षीय आयुष पुत्र यदुरेश और उसके रिश्तेदार नवाबगंज (बरेली) निवासी मनोज गुरुवार रात करीब 11 बजे बाइक लेकर मार्केट से लौट रहे थे। तभी रास्ते में एसके इंटर कॉलेज के सामने ज्यारत के नजदीक इंदिरा चौक की ओर से तेज गति में आई स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को रौंद दिया, जिससे बाइक के परखचे उड़ गए। वहीं बाइक सवार आयुष और मनोज उछल कर काफी दूर जा गिरे। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा। उसी समय परिवार वाले भी पहुंच गए। उसी समय घायलों को बेहोशी की हालत में बरेली हायरसेंटर रेफर कर दिया। पुलिस रातभर स्विफ्ट डिजायर कार को तलाश करती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें