बदायूं। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी योजना के तहत आठ अक्तूबर को पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय में 104 वां अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इसमें जिले के 50 किसान हिस्सा लेंगे। इस संबंध में शुक्रवार को डीएम ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि किसान मेले में रबी फसलों की नवीनतम प्रजातियों के बीज कृषि समस्याओं का समाधान, आधुनिक कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी, फल-फूल, साग-सब्जी की प्रदर्शनी का आयोजन होगा, वहां किसान भली भॉति ज्ञान अर्जित करेंगे और लौटने पर अपने क्षेत्र के अन्य किसानों को लाभांवित करेंगे। इस मौके पर उप कृषि निदेशक रामवीर कटारा, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ,जिला कृषि रक्षा अधिकारी भीमसेन, भूमि संरक्षण अधिकारी नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।