फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग घर बैठे मुहैया कराएगा बैंक सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-17,18-
विज्ञापन


डाक विभाग घर बैठे मुहैया कराएगा बैंक सुविधाएं
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने किया आईपीपीबी का उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। केंद्र सरकार ने डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) सुविधा शुरू की। शनिवार को प्रधान डाकघर में आईपीपीबी का उद्घाटन सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह और सांसद धर्मेद्र कश्यप ने किया। इसके तहत लोगों को घर बैठे बैंकिंग की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
आईपीपीबी के उद्घाटन अवसर पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि देश में डाक विभाग का नेटवर्क अन्य बैंकों की तुलना में बहुत बड़ा है। आईपीपीबी के तहत डाकिए बैंक की सुविधाएं हर घर तक पहुंचाएंगे। बैंकिंग सुविधा की होम डिलिवरी के जरिए सरकार समाज में हाशिए पर खड़े आखिरी व्यक्ति को वित्तीय मुख्यधारा में शामिल कर सकेगी। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि आईपीपीबी का सारा काम ऑनलाइन किया जाएगा, जो पेपर लेस होगा। इस मौके पर चेयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, मनोज कृष्ण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट--
जिले के पांच डाकघरों में शुरू हुई आईपीपीबी सुविधा
- शहर में स्थित प्रधान डाकघर के अलावा जिले के चार डाकघरों में एक्सिज प्वाइंट बनाए गए हैं। इन डाकघरों में बिल्सी, पहाड़प़ुर, सतेती, स्वरूपपुर हैं। इन डाकघरों में अलग से एक काउंटर खोला गया है। यहां लोगों को अपना खाता खुलवाने के लिए केवल आधार कार्ड नंबर और थमरिंग देना होगा।
विज्ञापन

------------
बिल्सी डाकघर में भी शुरू हुई आईपीपीबी सेवा
बिल्सी। डाक विभाग की इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक सेवा का शनिवार को चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित और फीता काटकर शुभारंभ किया। पोस्ट मास्टर अश्वनि माहेश्वरी ने इस सेवा के संबंध में लोगों को विस्तार से समझाया। इस मौके पर दिनेश चंद्र असावा, नरेंद्र जौहरी, सत्यपाल गुप्ता, शेखर सक्सेना, डॉ.राजाबाबू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें