फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ीसीबी के 14 डायरेक्टर पद पर 12 ने कराया नामांकन, सभी निर्विरोध तय

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटो-6,7,8-
विज्ञापन


डीसीबी के 12 डायरेक्टर का निर्विरोध चुना जाना तय
सुबह 10 से शाम चार बजे तक हुआ नामांकन, शहर और सालारपुर सीट रही खाली
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) डायरेक्टर पद के लिए गुरुवार को एडीएम प्रशासन कार्यालय परिसर में नामांकन पत्र दाखिल हुए। जिले में कुल 14 डायरेक्टर पद है। इसमें 12 डायरेक्टर पद पर लोगों ने नामांकन कराया। प्रत्येक पद पर एक व्यक्ति के नामांकन होने की वजह से सभी डायरेक्टर का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। वहीं शहर व सालारपुर से किसी भी व्यक्ति ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया।
विज्ञापन

गुरुवार को निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह की देखरेख में सुबह 10 बजे से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें अंबियापुर से भाजपा समर्थित उमेश सिंह राठौर ने नामांकन कराया। आसफपुर से रामवीर सिंह, उझानी से शैलेंद्र सिंह, उसावां से रविंद्र सिंह शाक्य, गुन्नौर से हरि भगवान, जुनावई से विजय पाल सिंह, दातागंज से अशोक कुमार, म्याऊ सें प्रभात कुमार, सहसवान से सुनीता सिंह ने नामांकन कराया। वहीं वृत्तिक क्षेत्र में लेखा/ बैंकिंग में राकेश रस्तोगी, कृषि/ विधि से राजीव कुमार सिंह, वित्त/व्यवसाय/ प्रशासन से रवेंद्र विक्रम सिंह ने नामांकन कराया। जबकि बदायूं शहर से सालारपुर से किसी ने नामांकन नहीं कराया। सभी सीटों पर एक-एक प्रत्याशी ने नामांकन कराया। जिस वजह से सभी प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। अब 10 मई को इन प्रत्याशियों के लिए प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही 11 मई के लिए डीसीबी का सभापति और उपसभापति चुना जाएगा।
विज्ञापन

---
दिनभर तैनात रही पुलिस फोर्स
जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पदों के लिए गुरुवार को एडीएम प्रशासन कार्यालय परिसर में नामांकन हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर यहा पर पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें