फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्तित्व में आई नगरों की सरकार

विज्ञापन
गुलडिया में शपथ लेती नवनिर्वाचित चेयरमैन सर्वेश कुमारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। जिले की सातों नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों के अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों को अलग-अलग स्थानों पर समारोह आयोजित कर मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई गई। इसके साथ ही सभी नगरों की सरकार अस्तित्व में आ गई। शहर के गांधी ग्राउंड में भव्य शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जहां शहर की चेयरमैन दीपमाला और 29 वार्ड के सदस्यों को डीएम दिनेश कुमार ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

नगरीय निकाय चुनाव का परिणाम एक दिसंबर को आ गया था। मगर शपथ ग्रहण न होने की वजह से नए चेयरमैन और वार्ड सदस्य विधिवत काम नहीं कर पा रहे थे। प्रदेश सरकार ने सभी नगरों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों व सदस्यों को एक साथ मंगलवार को शपथ दिलाने का निर्णय लिया था। इसकी तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही थी।
शहर नगर पालिका से नवनिर्वाचित चेयरमैन दीपमाला गोयल को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शपथ दिलाई। उनके बाद सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसी तरह नगर पालिका ककराला में नवनिर्वाचित चेयरमैन परवीन मुस्लिम, नगर पालिका दातागंज में नवनिर्वाचित चेयरमैन आकाश वर्मा, नगर पालिका बिसौली में नवनिर्वाचित चेयरमैन अबरार अहमद, नगर पालिका उझानी में नवनिर्वाचित चेयरमैन पूनम अग्रवाल, नगर पालिका सहसवान से नवनिर्वाचित चेयरमैन मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां, नगर पालिका बिल्सी में नवनिर्वाचित चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय को संबंधित एसडीएम ने शपथ दिलाई। वहीं, नगर पंचायत सखानू में नवनिर्वाचित चेयरमैन शमीना बेगम, नगर पंचायत कछला के नवनिर्वाचित चेयरमैन नरेश यादव, नगर पंचायत गुलड़िया में नवनिर्वाचित चेयरमैन सर्वेश कुमार राठौर, नगर पंचायत उसावां से नवनिर्वाचित चेयरमैन धीरेंद्र पाल, नगर पंचायत उसहैत से नवनिर्वाचित चेयरमैन सैनरा वैश्य, नगर पंचायत रुदायन से नवनिर्वाचित चेयरमैन अरविंद शस्त्रर्त्त्मा, नगर पालिका इस्लामनगर से नवनिर्वाचित चेयरमैन निशांत नाजिम, नगर पंचायत वजीरगंज से नवनिर्वाचित चेयरमैन शमा परवीन, नगर पंचायत कुंवरगांव से नवनिर्वाचित चेयरमैन शीतल गुप्ता, नगर पंचायत मुड़िया से नवनिर्वाचित चेयरमैन सुुरेश पाल सिंह, नगर पंचायत सैदपुर से नवनिर्वाचित चेयरमैन आयशा बेगम, नगर पंचायत अलापुर से निर्वाचित चेयरमैन नाजबी और नगर पंचायत फैजगंज में नवनिर्वाचित चेयरमैन इसरार खां और सदस्यों को संबंधित एसडीएम ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें