मार्चपास्ट करते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
उझानी (बदायूं)। अयोध्या प्रसाद मेमोरियल (एपीएम) पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को आगाज हुआ। छात्र वर्ग की आठ सौ मीटर की दौड़ में निर्दोष कुमार सिंह अव्वल रहा।
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष विष्णु भगवान अग्रवाल ने गुब्बारे उड़ा कर किया। प्रतिभागियों ने मार्चपास्ट के दौरान उन्हें सलामी दी। उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में खेलकूद का महत्व समझाया। छात्राओं ने शैक्षिक माहौल के प्रचार और प्रसार के लिए नाटक का मंचन किया। इसी के साथ खेलकूद में छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में आठ सौ मीटर की दौड़ में निर्दोष कुमार सिंह प्रथम, रिंकू यादव द्वितीय, विजेंद्र सिंह तृतीय रहा। गोला फेंक में शशांक यादव प्रथम, अजय कुमार द्वितीय और दीपक सिंह तृतीय, लंबी कूद में लोकपाल वर्मा प्रथम, निशांत सक्सेना द्वितीय, सुुरेंद्र सिंह को तृतीय स्थान मिला।
छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं के तहत सौ मीटर की दौड़ में प्राची वार्ष्णेय प्रथम, रजनी द्वितीय, हरप्रीत कौर तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में शिल्पी सोलंकी प्रथम, कनुप्रिया द्वितीय और सपना तृतीय, चार सौ मीटर की दौड़ में कीर्ति कुमार प्रथम, खुशबू माहेश्वरी द्वितीय, प्राची वार्ष्णेय तृतीय, दो सौ मीटर की दौड़ में छाया शर्मा प्रथम, खुशबू द्वितीय सपना चौहान तृतीय, भाला फेंक में जहांआरा प्रथम, शिल्पी सोलंकी द्वितीय और दीप्ति तृतीय रही। 15 सौ मीटर की दौड़ में कीर्ति कुमार प्रथम, मंजू रानी द्वितीय और रजनी को तृतीय स्थान मिला। प्राचार्य नरेंद्र सिंह और क्रीड़ाधिकारी आशीष कुमार गुप्ता के अलावा सचिव रामप्रकाश शर्मा, डॉ. एमएसए अग्रवाल और एसपी सिंह भी मौजूद रहे।