फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला गंगा घाट पर किया गया दुर्गा प्रतिमा को विसर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। श्री श्री मां दुर्गा पूजा महोत्सव युवा कमेटी की ओर से हर प्रसाद मंदिर परिसर में मां दुर्गा पूजा महोत्सव हुआ। इसमें बंगाली पंडित अशोक चक्रवर्ती के सानिध्य में सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान से माता रानी को विदा किया।
विज्ञापन

सुबह सात बजे माता रानी की विदाई की गई। जिसमें सुहागिन महिलाओं ने माता रानी का शृंगार किया और वस्त्र दान किए। इसके बाद में विधि विधान से मातारानी को विदा किया गया। इसके बाद में विदाई यात्रा निकाली गई। जो शहर के हर प्रसाद मंदिर से सुबह नौ बजे शुरू हुई। इसमें सबसे पहले काली अखाड़ा उसके बाद में माता की झांकियां के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। विदाई यात्रा के दौरान लोगों ने माता रानी की आरती उतारी, जगह- जगह पुष्ण वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद में कछला घाट पर श्रद्धालुओं ने माता रानी की प्रतिमा को गंगा में विसर्जित किया। इस दौरान मुकेश वैश्य, नवनीत गुप्ता, अंकित सक्सेना, मनीष अरोरा, प्रतीक मक्कड़, रवि झा, गौरव चावला, विशाल सक्सेना, हिमांशु गुप्ता, अंकुश सक्सेना, विशाल गुप्ता, रूपक वैश्य, संजीव आहूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें