फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच जाने की कूप्रथा को सभी मिलकर दूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। गांव गांव को ओडीएफ बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि यदि हम ठान लें तो पूरे देश को सप्ताह भर में ओडीएफ बना सकते हैं। उन्होंने अपनी विधानसभा को शीघ्र इस कलंक से मुक्ति दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित कार्यशाला में विधायक सागर ने प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की बात की। सीडीओ शेषमणि पांडेय, गांव सहानपुर के प्रधान शिवकुमार पाराशरी, एसडीएम मु. अवैश, जिला पंचायत राज अधिकारी शशिकांत शर्मा ने भी विचार रखे। डीपीओ वीएन गंगवार ने प्रत्येक आंगनबाड़ी को अपने अपने गांव में पच्चीस शौचालय बनवाने का लक्ष्य तय करने को कहा। डॉ. नवनीत कुमार और सीडीपीओ अल्पना जौहरी ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर वीरेश यादव, जगदीश शर्मा, श्रवणलाल, ऋषिदेव, लालसहाय, हरीश उपाध्याय, आनंद कुमार, सन्नू पाल,प्रभाकर शर्मा, शशिप्रकाश पाल, गुजन यादव, शिवकुमार पाराशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें