फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उरैना में बिजली गिरने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव उरैना में सोमवार दोपहर बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। परिवार वालों ने सूचना पुलिस और राजस्व विभाग को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के परिवार में कोहराम का माहौल है। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी कमल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी प्रेमवती सोमवार दोपहर खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। प्रेमवती खेत से लौट रही थी। रास्ते में अचानक तेज धमाके के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आकर प्रेमवती की मौके पर मौत हो गई। तेज धमाके के साथ बिजली गिरने की वजह से गांव के लोग भी दहशत में आ गए। कमल सिंह ने इस बारे में सूचना थाना पुलिस और तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रेमवती का शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें