फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोमा में गूंजा बेटी पढ़ाओ का नारा, रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। बसोमा के रजत शिशु विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को रैली निकाली। रैली के दौरान बेटियों की शिक्षा पर जोर दिया गया। उन्हें बेटियों को स्कूल भेजने की भी सलाह दी गई।
विज्ञापन

स्कूल परिसर से रैली को प्रबंधक शिवकुमार गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के नारे की गूंज के साथ शुरू हुई रैली में बच्चों ने ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व भी समझाया। उन्होंने दीवारों पर स्लोगन लिखकर बेटियों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। रास्ते में ग्रामीणों ने रैली में शामिल बच्चों का स्वागत किया। इससे पहले गोष्ठी में प्रधानाचार्य अर्चना गुप्ता ने कहा कि अशिक्षित बेटी समाज और घर-परिवार के लिए कुछ खास नहीं कर पाती। पढ़ी-लिखी बेटी दो कुल का नाम रोशन करती है। वह परिवार की आर्थिक संपन्नता में भी योगदान करती है। गोष्ठी में रजत गुप्ता, रवेंद्र कुमार, मनु कुमारी, शैलेश कुमार, प्रियंका गुप्ता, पूजा सोलंकी, डौली शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें