उझानी। नझियाई मोहल्ले के संतोष कश्यप को नशा सुंघाकर दिल्ली हाईवे से ई-रिक्शा लूट कर ले जाने के शक में पीड़ित पक्ष ने बुुधवार सुबह एक युवक को दबोच लिया। उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पकड़ा गया युवक मुजरिया थाना क्षेत्र के ही एक गांव का निवासी बताया गया है। लूट का शिकार ई-रिक्शा चालक संतोष कश्यप और उसके घरवाले मुजरिया पुलिस को लेकर उसके गांव पहुंचे। युवक घर पर ही मिला। मुजरिया पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में पीड़ित पक्ष के लोगों ने उससे पूछताछ भी की। कोई ठोस क्लू हत्थे नहीं लगने पर उसे यहां लाकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
बता दें कि नौ जून को महिला समेत तीन लोगों ने बुकिंग पर ले जाकर संतोष से ई-रिक्शा लूट लिया था। संतोष अगले दिन मुजरिया क्षेत्र में ही सड़क किनारे पड़ा मिला था। तीन-चार दिन संतोष समेत उसके घरवाले लुटेरों की तलाश में मुजरिया थाना क्षेत्र के तीन-चार गांवों में छानबीन कर चुके हैं।