सुरक्षा व्यवस्था को देखा। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों से पूछताछ की। सभी परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तथा पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे। परीक्षा दो पालियों में हुई। परीक्षार्थियों के लिए प्रत्येक केंद्र पर पार्किंग और सामान रखने के लिए क्लार्क रूम बनाया गया था। कुंवर रुकुम सिंह वैदिक नगला इंटर कॉलेज पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव और एसपी सिटी अनिल कुमार यादव सहित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा पहुंचे।
जिला विद्यालय निरीक्षक वीना यादव ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की टीईटी परीक्षा के लिए कुल 8,230 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 393 आवेदकों ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 7837 परीक्षा में शामिल हुए।