फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: डेबिट कार्ड बदलकर किसान के खाते से 78 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला महाराजनगर निवासी किसान छोटे लाल का डेबिट कार्ड बदलकर 23 नवंबर को 78 हजार रुपये ठगों ने निकाल लिए। सोमवार को वह शिकायत दर्ज कराने साइबर थाने में पहुंचे, जहां से उन्हें मामला ठगी का बताते हुए बैंक मैनेजर के पास भेज दिया गया। बैंक में भी सुनवाई न होने से किसान भटक रहा है।
विज्ञापन


छोटे लाल ने बताया कि 20 नवंबर को उसने मंडी समिति के सामने लगे एसबीआई बैंक के एटीएम से दो हजार रुपये निकाले थे। 23 नवंबर की सुबह दस बजे दोबारा रुपये निकालने गए। डेबिट कार्ड एटीएम मशीन में लगाने के बाद रुपये नहीं निकले। इस दौरान वहां दो युवक मौजूद थे। उन्होंने डेबिट कार्ड हाथ में लेकर कहा, लाओ हम निकाल देते हैं।
उन्होंने डेबिट कार्ड ले लिया और रुपये निकालकर दे दिए। वह डेबिट कार्ड लेकर घर आ गया। कुछ ही देर में उनके पास 78 हजार रुपये अलग-अलग एटीएम से निकाले जाने का मेसेज आया। जब उसने अपना डेबिट कार्ड देखा तो वह किसी दूसरे का निकला।
विज्ञापन

इसके बाद वह भागा, लेकिन रविवार होने की वजह से वह कहीं शिकायत नहीं कर सका। सोमवार को वह साइबर थाने पहुंचा। वहां बताया गया कि यह कोई साइबर ठगी नहीं है। यह तो धोखाधड़ी का मामला है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाए या फिर बैंक के मैनेजर को इसकी जानकारी देनी चाहिए। थाना प्रभारी विनोदवर्धन का कहना है कि इस तरह की ठगी साइबर ठगी में नहीं आती है। बैंक मैनेजर ही इसका उपाय बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें