फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने डाला मतदान में खलल, 73 फीसदी पड़े वोट

Tue, 01 Dec 2015 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के कारण प्रथम चरण के सापेक्ष मतदान एक प्रतिशत घटा
विज्ञापन


279 पदों पर 2,289  प्रधान पदों के उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में कैद


 प्रेक्षक डॉ. आशीष कुमार गोयल, जिलाधिकारी शंभू नाथ, एसएसपी सौमित्र यादव,  सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव और एडीएम  एफआर राजेंद्र प्रसाद यादव ने पुलिस अधिकारियों के पूरे अमले के साथ मतदान  केंद्रों का जायजा लिया। निर्धारित समय सात बजे ही सभी 414 मतदान केंद्रों  और 733 मतदेय स्थलों पर प्रारंभ हो गई थी। अधिकारियों ने जहां लाइने नहीं  लगी मिलीं, वहां लाइनें लगवाईं। एसएसपी ने अनावश्यक रूप से एकत्र भीड़ को पुलिस बल द्वारा  हटवाया।
 ब्लाक उझानी, कादरचौक, जगत और सालारपुर में 279 प्रधान पदों के सापेक्ष कुल 2,788 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया था जिसमें सात नामांकन पत्र निरस्त होने के साथ ही 492 प्रत्याशियों द्वारा अपना नामांकन वापस लेने के बाद 2,289 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। सदस्य ग्राम पंचायत के 3,525 पदों के सापेक्ष 5,115 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जिसमें 125 पर्चे खारिज होने के साथ ही 42 प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी के बाद चारों ब्लाकों में 4,948 वैध प्रत्याशियों में 1,965 सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 2,883 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। चारों ब्लाकों में कुल 5.17 लाख मतदाताओं में से 72.8 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन



दवा किट ने डाला असमंजस में
एक बूथ पर तैनात पीठासीन अधिकारी ने पेट दर्द की शिकायत की तो जिलाधिकारी ने कहा कि दवाओं की किट से दवा निकालकर खा लीजिए, जिस पर पीठासीन अधिकारी ने कहा कि दवाओं की किट में कौन सी दवा किस काम की है, एक पर्ची तो लिखी हुई रखी है लेकिन दवाओं की पैकिंग इस प्रकार काटी गई है कि उसपर दवाओं का नाम ही पढने में नहीं आ रहा है। डीएम ने जब किट को स्वयं देखा और जब दवाओं के नाम उनके भी समझ न आए तो उन्होंने सीएमओ से दूरभाष पर वार्ता कर पीठासीन अधिकारी को दवा दी और सीएमओ को सुधार करने की हिदायत दी।


मतदान में सालारपुर सबसे आगे
बदायूं। द्वितीय चरण में सबसे अधिक ब्लाक सालारपुर में नौ बजे 20 प्रतिशत, ग्यारह बजे 38, एक बजे 53, तीन बजे 62 और सांय 4.30 बजे 78 प्रतिशत तक मतदान हो गया। ब्लाक उझानी में सबसे कम प्रात: नौ बजे 18 प्रतिशत, ग्यारह बजे 35, एक बजे 52, तीन बजे 60.5 और 4.30 बजे तक 70 प्रतिशत मतदान हुआ।

उझानी में थे सर्वाधिक मतदाता
बदायूं। उझानी में 138343, जगत में 132283, कादरचौक में 121559 और ब्लाक सालारपुर में 124631 मतदाता हैं।

स्ट्रांग रूम में कैद हुई मतपेटियां
बदायूं। मतदान समाप्ति के बाद पोलिंग पार्टियों की वापसी पर ब्लाक कादरचौक की मतपेटिकाएं गढ़ी बाबा मुन्ना लाल मेमोरियल इंटर कॉलेज, जगत और सालारपुर की मंडी समिति बदायूं, ब्लाक उझानी की मंडी समिति उझानी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सील बंद कर दी गई हैं।
विज्ञापन


उझानी क्षेत्र में महिला वोटरों ने दिखाई दिलचस्पी
प्रधान और पंचायत ग्राम सदस्य पद के चुनाव में मंगलवार को कुछेक मतदान केंद्रों पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों में नोकझोंक के साथ संपन्न हो गया। शाम तक 70 प्रतिशत मैदान हुआ। ज्यादातर बूथों पर सुबह में वोटरों की लाइन लगनी शुरू हो गई। वोटरों में उत्साह भी नजर आया। खासकर महिलाओं ने पिछली बार के मुकाबले ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। हजरतगंज बूथ अपराह्न में सुनसान दिखा। गांव के प्रमुख व्यक्तियों में राजेश कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर बाद तक अधिकतर वोट पड़ जाने की वजह से एक-दो वोटर ही रुक-रुक कर केंद्र पर पहुंचे। बता दें कि ब्लॉक क्षेत्र में 76 प्रधान पद के लिए 579 प्रत्याशी मैदान में हैं। उनकी किस्मत मतपेटिकाओं में कैद हो गई है। मतदान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। पुलिस ने बूथों के आसपास मतदाताओं की भीड़ भी नहीं लगने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें