फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला बनाने के लिए करें भूमि का चयन: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को कलक्ट्रेट में डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी एसडीएम के निर्देश दिए गए कि आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों को समय से जारी करें। हैसियत प्रमाण पत्र बनाने में अधिक समय न लें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन विभागों का लक्ष्य पूर्ण नहीं है, वह लक्ष्य के बराबर वसूली करें, साथ ही निर्देश दिए कि गोवंश आश्रय स्थल के लिए ग्राम स्तर पर चार से पांच एकड़, नगर पालिका व नगर पंचायत स्तर पर 10 से 20 एकड़ भूमि चिह्नित कर गोशालाओं का निर्माण कराया जाए। इससे कम भूमि होने पर गोशाला का निर्माण नहीं कराया जाएगा। इस मौके पर एडीएम एफआर नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट केके अवस्थी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें