फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू चौक पर अब धंसने लगी जमीन, व्यापारी बेचैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा अब आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। पांच दिनों से नेहरू चौक पर पानी की पाइप लाइन लीकेज हो रही थी। इसकी जानकारी पालिका प्रशासन को दी गई, लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जब दुकानों की दीवारों में दरारें आने लगीं और फर्श चटकने लगे तो व्यापारियों का आक्रोश बढ़ गया। ऐसे में पांच दिन बाद उसे सही करने का काम तो शुरू किया गया, लेकिन पालिका की लापरवाही की वजह से नेहरू चौक के आसपास की जमीन अंदर ही अंदर पूरी तक खोखली हो गई, जो कई जगह से धंस गई। अब व्यापारी इस बात को लेकर चिंता में हैं कि यह किसी जनहानि का सबब न बन जाए।
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद अधिकारियों को साफ निर्देश दिए थे कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें और जनहित के कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरी पारदर्शिता के साथ करें। इसी को लेकर डीएम दिनेश कुमार सिंह ने जिले की बिगड़ी सूरत को सुधारने के लिए कदम उठाए और जनहित से जुड़े कामों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए, लेकिन जिले के अधिकारी उनके निर्देशों को हवा में उड़ाते नजर आ रहे हैं। नगर पालिका के अधिकारियों के कार्यप्रणाली तो तानाशाही वाली है। यही वजह है कि शहरवासियों का परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।

व्यापारी बोले- अनदेखी के कारण हुई समस्या
- नेहरू चौक के व्यापारियों का कहना है कि यदि नगर पालिका के अधिकारियों ने उनकी बात पर गौर किया होता तो यह स्थिति नहीं आती। उन्होंने कई बार अधिशासी अधिकारी समेत जलकल अनुभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई देखने तक नहीं आया, जबकि चौराहे की दूरी नगर पालिका कार्यालय से महज सौ कदम दूर है। व्यापारियों ने कहा कि इस लापरवाही से ही उनकी दुकानों की दीवारों में दरारें आ गईं और नेहरू चौक के आसपास सड़क पूरी तरह से खोखली हो गई। ये जमीन अब कभी भी बैठ सकती है।
विज्ञापन


हादसे की भी आशंका
सदर तहसील उस तरफ होने की वजह से अधिकारी से लेकर आम जनता का उधर आना-जाना ज्यादा रहता है। ऐसे में जनहानि की भी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। रात के समय में हादसे की और ज्यादा आशंका है। इससे आसपास के व्यापारी डरे हुए हैं।

एई को तो जानकारी ही नहीं
सोमवार को जब इस संबंध में सहायक अभियंता (एई), जलकल बीडी राजपूत से पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इस बारे में पता नहीं है, इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें