फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से चल रही शीतलहर से बढ़ी ठंड, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दो दिन से चल रही शीतलहर ने लोगों को परेशान कर दिया है। मंगलवार को मौसम बेहद ठंडा रहा। धूप भी ठीक से नहीं निकली, जिसकी वजह से शाम को सर्दी और बढ़ गई। शाम को शहर में कई स्थानों पर अलाव के सामने लोग बैठ गए।
विज्ञापन

तीन दिन पहले तक आसमान पूरी तरह से साफ था। सुबह से ही धूप निकल आती थी। सो सर्दी का असर भी कुछ कम हुआ था। पहाड़ों पर हो रही बर्फवारी का प्रभाव मैदानी इलाके में भी देखने को मिलने लगा। सोमवार से लगातार शीतलहर चल रही है। मंगलवार को भी शीतलहर चलती रही। चूंकि सुबह आसमान में बादल थे, इसलिए धूप नहीं निकलने और शीतलहर चलने से ठंडक और ज्यादा बढ़ गई। शाम तक धूप ठीक से नहीं निकली। लोग शाम होते ही घरों में कैद होने लगे। शीतलहर सबसे ज्यादा परेशान समाज के गरीब लोग देखे गए। रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करने वाले देहात से आने वाले लोग अलाव के सामने बैठकर खुद को सर्दी से बचा रहे थे। शहर में कई सार्वजनिक स्थानों पर अलाव लगे हैं। कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर बाजार पर भी पड़ा है। कई दुकानदारों ने कहा कि कुछ दिन मौसम सही रहने से दूरदराज के लोग खरीदारी को बाजार आ रहे थे,लेकिन दो दिन से चल रही शीतलहर की वजह से लोग नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें