फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

बदायूं/मूसाझाग। शुक्रवार दोपहर दातागंज-बदायूं मार्ग पर किसरुआ गांव के पीसीएफ गोदाम के नजदीक एक बाइक पेड़ से टकरा गई, जिस पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरे को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
हादसा शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हुआ। मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम बकरापुर निवासी 20 वर्षीय अनिल, दातागंज क्षेत्र के ग्राम भटौली निवासी 25 वर्षीय आदित्य कुमार और मूसाझाग के गांव खैरपुर देवी निवासी 18 वर्षीय अरुण कुमार एक ही बाइक से बकरापुर से शहर जा रहे थे। आदित्य बाइक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे वह अनियंत्रित होकर किसरुआ गांव के नजदीक पीसीएफ गोदाम के बराबर में पेड़ से टकरा गई। इससे बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अनिल और आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर मूसाझाग एसओ ललित भाटी और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिरोही मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तुरंत घायल अरुण को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टर ने नाजुक हालत बताते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। देर शाम मृतकों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
विज्ञापन

-------------------------
ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट भी नहीं पहने था कोई
एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर शहर की तरफ जा रहे थे। उधर से गुजर रहे लोगों का कहना है कि बाइक चलाने वाले युवक समेत तीनों युवकों में से कोई हेलमेट नहीं लगाए था, साथ ही बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी। बाइक की हालत भी देखकर यही लगता है कि रफ्तार पर नियंत्रण न होने के कारण ही यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

-------------------------
आदेश फेल, बिना हेलमेट दे रहे तेल
उघैती (बदायूं)। कस्बे के कई पेट्रोल पंपों पर जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना की जा रही है। इन पंपों पर बिना हेलमेट वालों को भी पेट्रोल दिया जा रहा है। लोग भी इस बारे में जागरूक नही हो रहे हैं। शुक्रवार को मूसाझाग क्षेत्र में हुए हादसे को देखने वाले भी यही कहते नजर आए कि यदि तीनों युवक हेलमेट पहने होते तो जान बच जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें