फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसोली डाकघर के तीन ग्रामीण डाक सेवक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली डाकघर के तीन ग्रामीण डाक सेवक निलंबित
विज्ञापन

कूढ़े के ढेर में डाक मिलने के मामले में गिरी गाज
अमर उजाला ब्यूरो
बिसौली। कूड़े के ढेर में डाक मिलने के मामले में विभाग ने जांच शुरू कर दी है। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को बिसौली कस्बे में बिल्सी रोड स्थित एक टैंट हाउस के सामने कूडे़ के ढेर पर दो बोरा डाक पड़ी मिली थी, जिसमें अधिकतर आधार कार्ड एवं एलआईसी के पत्र मिले थे। डाक विभाग की लापरवाही वाली इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। डाक विभाग के बिसौली क्षेत्र के इंस्पेक्टर सतीश चंद्र मीना ने मामले की जांच कर रिपोर्ट मंडलीय कार्यालय को भेज दी है। साथ ही प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें ग्रामीण डाक सेवक प्रभू दयाल, जगतपाल और राजाराम को निलंबित कर दिया है। मीना ने बताया कि कर्मचारियों की कमी की वजह से जिस समय की डाक है उस दौरान यही तीनों कर्मचारी तैनात रहे। अभी जांच जारी है। इस पूरे मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस मामले में नागरिकों में डाक विभाग के खिलाफ काफी रोष है। लोगों का कहना है कि साजिशन छोटे कर्मचारियों के सिर ठीकरा फोड़ा जा रहा है। जांच निष्पक्ष होने पर बड़े अधिकारी भी दोषी निकलेंगे। सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि यह सरकार की लापरवाही का परिणाम है। सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी बेलगाम होकर मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें