फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएफ हाईवे पर डीसीएम-ट्रक की भिड़ंत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-32
विज्ञापन

एमएफ हाईवे पर डीसीएम और ट्रक की भिड़ंत में एक मरा
डीसीएम से टकराकर टेंपो खाई में पलटा, एक घंटे लगा हाईवे पर जाम अमर उजाला ब्यूरा
वजीरगंज (बदायूं)। मंगलवार शाम मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर वनकोटा गांव के पास एक डीसीएम और ट्रक आपस में टकरा गए। इसी दौरान डीसीएम के पीछे से एक टेंपो भिड़ गया और सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। करीब एक घंटे तक जाम भी लगा रहा। बाद में पहुंची पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

यह हादसा शाम करीब पांच बजे हुआ। उस दौरान आलू लदा एक ट्रक बदायूं जा रहा था। जबकि बदायूं की ओर से एक डीसीएम वजीरगंज आ रही थी। वनकोटा गांव के पास दोनों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। ट्रक का अगला हिस्सा डीसीएम में जा घुसा, जिससे उसका केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें चालक युवराज (35) पुत्र हुलासीराम निवासी ग्राम रोटा बुरी फंस गया। जबकि ट्रक का चालक और हेल्पर मौके से फरार हो गए। बाद में युवराज की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहनों के टकराने के दौरान डीसीएम के पीछे एक टेंपो आ रहा था। वह डीसीएम के पीछे से टकरा गया और सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गया। इस टेंपो में सवार रोहित और राजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, हादसे को देखकर वनकोटा गांव के दर्जनों लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दे दी। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परंतु तब तक हाईवे पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने घायल पड़े टेंपो सवार लोगों को आनन-फानन में जिला अस्पताल भेज दिया। बाद में जेसीबी मंगवा कर डीसीएम की केबिन को अलग किया गया और चालक को बाहर निकाला गया। डीसीएम चालक के दोनों पैर बुरी तरह से कुचल गए थे। उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया है, बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर बमुश्किल जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें