फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाला का नगर कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-1 से 7, 10 से 13
विज्ञापन


गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाला नगर कीर्तन
गतका पार्टी के हैरतअंगेज करतब रहे आकर्षण का केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। श्री गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान गुरु का गुणगान किया गया।
गुरुनानक सत्संग सभा के तत्वावधान में निकाले गए नगर कीर्तन में गतका पार्टी के सदस्यों द्वारा दिखाए गए हैरतअंगेज करतब आकर्षण का केंद्र रहे। नगर कीर्तन की अध्यक्षता गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार हरमेश सिंह ने की।
नगर कीर्तन में गुरु का निशान साहिब था। उसके बाद पंजाब के नवा शहर की दलेर खालसा इंटरनेशनल गतका पार्टी के सदस्य हैरतअंगेज करतब दिखा रहे थे। राजाराम महिला इंटर कॉलेज के बैंड ने सबका मन मोह लिया। इनके साथ ही एसके इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज के बैंड भी शामिल रहे। श्री गुरुनानक जूनियर हाईस्कूल के बच्चों ने भांगड़ा किया।
विज्ञापन

कैलाश टाकीज के पास में चेयरमैन दीपमाला गोयल ने स्वागत किया तो हलवाई बाजार में गुुरुमीत कौर, दिपाली, कवलजीत कौर, इंदरमीत कौर ने नगर कीर्तन का स्वागत किया। शहर में जगह-जगह नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जगजीत बोहरा, सुरेंद्र पाल सिंह, सरदार भगत सिंह, सरदार गुरुमीत सिंह, परविंदर सिंह, प्रभात ग्रोवर, प्रतिपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह सहानी, हरेंद्र सिंह, प्रेम कुमार जुनेजा, त्रिलोचन सिंह, जगदीश आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें