फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में तेजी से फैल रहा बुखार का प्रकोप, सैकड़ों बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में तेजी से फैल रहा बुखार, सैकड़ों बीमार
विज्ञापन

अमरोली, मौजमपुर और मनकापुर में बुखार से अब तक चार लोगों की हो चुकी है मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक बुखार से चार लोगों की मौत हो चुकी है। अमरोली, मौजमपुर और मनकापुर कौर में सैकड़ों लोग बीमार हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग को लोगों की जान की कोई चिंता नहीं है। जिला मुख्यालय से लेकर सीएचसी, पीएचसी तक के अधिकारी खामोश हैं।
समरेर ब्लॉक क्षेत्र का अमरोली गांव में करीब तीन सौ लोग बुखार की चपेट में हैं। इनमें प्रधान पति अख्तर खां, उनके परिवार का राशिद, नाजरीन, अजीम, छोटा, महरूलनिशा, शबाना, हसीना, आमना, मंजूर खां, हसीन बानो, ठेेकेदार, इरफान, इरशाद, शादी खां, राशिद अली, शकरूर, मुनासिर, इरफान चंद्रपाल, कृपाल, गंगादेवी, चेतराम, अल्लू, बल्ली आदि शामिल हैं। प्रधान पति अख्तर खां का कहना है कि वह तीन बार ब्लॉक जाकर बीडीओ और पीएचसी समरेर में लिखकर दे चुके हैं। मगर स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बार भी गांव नहीं पहुंची। मरीजों का इधर-उधर प्राइवेट चिकित्सकों के यहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूसाझाग। ब्लॉक जगत क्षेत्र के ग्राम पंचायत गिधौल का माजरा मौजमपुर में करीब दो दर्जनों लोग बुखार की चपेट में आ गए हैं। यहां हवलदार की 12 वर्षीय बेटी नीतू और मानसिंह की आठ वर्षीय पुत्री रवीना की बुखार से मौत हो चुकी है। जबकि रामाश्रय, अंतराम, ब्रजेश, रंजीत, शांति देवी, मदनपाल, रवि, वंटू, मंजू देवी, राहुल, सनी आदि का इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग से कोई डॉक्टर गांव पहुंचा। इससे पहले मनकापुर कौंर गांव मे बुखार से एक महिला की मौत हो गई थी। अभी वहां दर्जनों लोग बीमार है। बुखार से एक मौत बिल्सी में हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें