फोटो - 19, 20
बारिश की फुहारों से बढ़ी उमस
- तेज धूप में मुंह पर कपड़ा बांधकर सड़कों पर निकले लोग
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। बुधवार सुबह बारिश शुरू हुई तो लोगों को लगा कि गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। मगर कुछ देर बूंदाबांदी के बाद बारिश रुक गई। इसके बाद उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिला उठे।
बुधवार को तड़के लोग जागे तो आसमान में बादल छाए हुए थे। हल्की-हल्की ठंडी हवा चल रही थी। सुबह करीब 10 बजे हल्की बारिश से मौसम और सुहाना होने लगा। मगर कुछ देर बाद बारिश धोखा दे गई। दोपहर में तेज धूप खिली तो लोग परेशान हो गए।
सूरज के तेज से हर कोई बेहाल नजर आ रहा है। शहर में पालिका की ओर से लगाए गए अधिकतर आरओ सिस्टम तकरीबन एक वर्ष से खराब पड़े हुए हैं लेकिन पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।