फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरुरत पड़ी तो पेंशनर्स की समस्याओं का संसद में उठाऊंगा: धर्मेंद्र यादव

Sat, 09 Jun 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
Dharmendra yadav
विज्ञापन
अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ की ओर से पेंशनर्स का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जिला पंचायत हॉल में हुआ। यूपी समेत 14 राज्यों के पेंशनर्स ने हिस्सा लिया। साथ ही अपने यहां के पेंशनर्स की समस्याओं को उठाया। साथ ही उनके समाधान के लिए विस्तार से चर्चा भी की।
विज्ञापन

दूसरे दिन शुक्रवार को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने मां सरस्वती और भारत माता के चित्र पर पुष्पाहार और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने राष्ट्रीय महासंघ के पदाधिकारियों, संयोजक मंडल, सभागार में मौजूद सीनियर सिटीजंस को आभार व्यक्त किया। श्री यादव ने कहा कि उन्हें गर्व है कि बदायूं जैसे जिले में इतना बड़ा राष्ट्रीय कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएच सुरेश के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने पेंशनर्स को किसी भी समस्या के समाधान के लिए साथ देने का विश्वास दिलाया। कहा कि अगर आवश्यकता हुई तो वे पेंशनर्स के हित में संसद में भी प्रस्ताव पेश करेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चंद्रा ने पेंशनर्स के हित में सदैव योगदान की बात कही। संयोजक/ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भीम सेन सागर ने कहा कि जब कर्मचारी रिटायर होता है, तब कुछ विभागों में उसे काफी परेशान किया जाता है। उसका काम नहीं किया जाता है। राजस्थान से आए बीएस हांडा, कर्नाटक से जी जगन्नाथ, केरल से बी बैटेस्वर, झांसी से एएस सिद्दीकी, छत्तीसगढ़ से वीरेंद्र नामदेव, द्रोपदी यादव, सतीश चंद्र सक्सेना, सुषमा रानी ने भी विचार व्यक्त किए। वहीं समाज सेवी अशोक खुराना की ओर से सभी अतिथियों को आंसू पुस्तक उपहार स्वरूप दी गई। कार्यक्रम में संयोजक मंडल की ओर से सभी अतिथियों का सम्मान किया गया। संचालन सुरेश चंद्र सक्सेना, वीरेंद्र नामदेव ने किया। अगला राष्ट्रीय कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें