फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के केस की तारीख करने जाते भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-7 से 10 तक
विज्ञापन

बहन के केस की तारीख करने जाते भाई की हादसे में मौत
बालू भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक रौंदी, बहन समेत तीन घायल, मुरादाबाद कोर्ट में बहनोई ने कर रखा है मुकदमा, हेलमेट नहीं पहने था चालक
अमर उजाला ब्यूरो
इस्लामनगर (बदायूं)।
गांव से बहन को लेकर तारीख पर मुरादाबाद कोर्ट जा रहे युवक की बाइक को चंदौसी रोड पर सामने से आ रहे बालू भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन, पिता और मासूम भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के जरैंडा गांव निवासी गिरिराज की बहन कुसुम की शादी करीब तीन साल पहले चंदौसी निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद ही धर्मेंद्र ने पत्नी को घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में है। यहीं उसने पुत्र कृष्णा को जन्म दिया जो अब साल भर का है। धर्मेंद्र ने पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ उसके घर से लूट कर ले जाने की रिपोर्ट करा दी थी। इसका केस मुरादाबाद में चल रहा है। सोमवार सुबह गिरिराज बाइक से कुसुम, भांजे कृष्णा और पिता नरेश के साथ घर से मुरादाबाद कोर्ट में तारीख करने निकला। करीब आठ बजे जाफरपुर गांव के पास उसकी बाइक में सामने से तेज गति से आ रही रेत भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया। इससे चारों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। चालक हेलमेट नहीं पहने था। ज्यादा खून बह जाने से गिरिराज की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी तीनों लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार के लोगों ने बताया कि गिरिराज चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके भी तीन मासूम बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां हैं। गिरिरिाज ही मुकदमे में पैरवी कर रहा था। उसने भी कुसुम की ओर से दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा रखा था। उसकी सुनवाई बदायूं कोर्ट में चल रही थी। एक ही परिवार के लोगों के साथ हुए इस हादसे के बाद गांव में भी मातम पसरा था। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

000000
सड़क हादसों में कई लोग घायल
नूरपुर पिनौनी। सोमवार शाम थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी विपिन अपनी मां धनदेवी और साथी इरफान के साथ नूरपुर पिनौनी से अपने गांव वापस जा रहा था। इस्लामनगर की ओर से सहसवान दिशा में जा रही कार ने सकतपुर चौराहे पर इनकी बाइक को टक्कर मार दी। चालक व अन्य लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। एंबुलेंस घायलों को अस्पताल लेकर चली गई। धनदेवी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में गांव नौगवां निवासी धनपति (8) पुत्र तोताराम सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गया। वह अपने चाचा के साथ खेत से घर वापस आ रहा था। नौगवां सड़क पर आते ही रोहताश निवासी भिरौलिया थाना बिल्सी ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें