फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ता बनाने में अपूर्वा, दीपांशी, योगिता अव्वल

विज्ञापन
क्रसमस सप्ताह मनाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। न्यू लिटिल एंजिल जूनियर हाईस्कूल में शनिवार को लगे बाल मेले में बच्चों ने खानपान की वस्तुओं के जरिए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। नाश्ते के कई आइटम भी बनाए। सेबपुरी रौल बनाकर अपूर्वा, दीपांशी और योगिता ने पहला स्थान पाया। विजेता छात्राओं को समाजसेविका शालिनी सिंघल ने पुरस्कृत किया।
स्कूल परिसर में बाल मेले का उद्घाटन प्रधानाचार्य शशि भार्गव ने फीता काटकर किया। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई के साथ घरेलू कामकाज में निपुण बनने की सलाह दी। बाल मेले में छात्राओं ने स्टॉल लगाकर खानपान के कई आइटम बनाए। तिरंगा सैंडबिच, रसना पेय, सेब भेलपुरी, पानी के बताशे, भेलपुरी, समोसे आलू चाट, छोले और मटर चाट बनाई। लजीज आइटम बनाकर अपूर्वा, दीपांशी और योगिता ने मास्टर शेफ का पुरस्कार पाया। कुशाग्र, मानस और हर्षित द्वितीय, प्राची और दीपिका ने तृतीय स्थान पाया। मुख्य अतिथि शालिनी सिंघल और सपना वार्ष्णेय ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रबंधक ओमशंकर भार्गव ने बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में साधना गुप्ता,संगीता, भावना, अमिता, श्रद्धा, गजल, गुंजन, शिवानी, शिवाली, नीता, दीप्ति, तरन्नुम, सबा, शिल्पी, संदीप, कुसुुम और अस्मिता का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
क्रिसमस ट्री कंपटीशन में पटेल टोली विजेता
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे क्रिसमस सप्ताह का शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। क्रिसमस ट्री कंपटीशन में पटेल टोली के प्रतिभागियों ने प्रथम स्थान पाया। रमन और गांधी टोली द्वितीय, राधाकृष्णन टोली तृतीय स्थान पर रही। कक्षा स्तर पर बच्चों ने मनमोहक प्रदर्शन किया। विजेता बच्चों को पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने बच्चों को शैक्षिक जानकारियां दीं। इस मौके पर नंदिता अग्रवाल और प्रधानाचार्य रवींद्र भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें