फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचली मां, बेटी के सर में चोट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीओ के फॉलोवर की पत्नी और बेटी थी हादसे में मरने वाली दोनों
विज्ञापन

बरेली जाते वक्त ट्रक ने पीछे से स्कूटी में मारी टक्कर, नहीं पहने थीं हेलमेट

बदायूं। सीओ दातागंज के फॉलोवर की पत्नी और बेटी की शहर में सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। सुबह ग्यारह बजे मां-बेटी की स्कूटी को पीछे से आ रहे ट्रक ने साइड से टक्कर मार दी, इसके बाद महिला की ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आकर मौत हो गई तो छात्रा की सिर में चोट लगी और अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक को चौकी पर खड़ा करके चालक ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
बरेली के भुता थाना अंतर्गत गांव महमूदापुर निवासी हरिओम पाठक दातागंज सीओ के फॉलोवर हैं और यहां पुलिस लाइंस के आवास में परिवार समेत रह रहे हैं। मंगलवार को उनकी पत्नी शांति पाठक (37) और बेटी मानसी पाठक (22) पैतृक सुबह ग्यारह बजे गांव महमूदापुर जाने को निकलीं। मानसी स्कूटी चला रही थी और शांति पीछे बैठी थीं। दोनों के ही पास हेलमेट नहीं था। एनएमएसएन दास पीजी कॉलेज से पहले इनकी स्कूटी को पीछे से आ रहे गन्ना भरे ट्रक ने साइड मारी। स्कूटी अनियंत्रित हुई तो शांति ट्रक की साइड में गिरीं और उनका सिर और एक हाथ ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। सिर के टुकड़े सड़क पर दूर तक फैल गए। वहीं, मानसी छिटककर सड़क के बायीं ओर गिर पड़ी और सिर में चोट लगने से काफी खून बह गया। अस्पताल ले जाते वक्त उसकी भी मौत हो गई। मौके से ट्रक लेकर भागे चालक ने आगे पुलिस चौकी पर ट्रक खड़ा करके खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। एकबारगी तो चौकी प्रभारी अमरपाल यादव चौंके, बाद में घटना की गंभीरता समझकर उसे हिरासत में लेकर तत्काल सिविल लाइंस थाने भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव जिला अस्पताल में मोर्चरी में रखवा दिए। दास कॉलेज के स्टूडेंट ने कॉलेज के बाहर स्पीड ब्रेकर न होने की बात कहते हुए जाम लगा दिया। पुलिस ने जैसे-तैसे उन्हें हटाया। चूंकि हादसे में मानसी का मोबाइल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, इसलिए शव की शिनाख्त में दो घंटे लग गए। पुलिस ने परिवहन विभाग से स्कूटी नंबर की जानकारी करके खबर दी तो हरिओम पाठक रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे। बाद में परिवार के दूसरे लोग भी आ गए। पोस्टमार्टम के बाद शव अंत्येष्टि के लिए बरेली ले जाए गए। पाठक की ओर से ट्रक चालक के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में केस दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी, सीओ दातागंज आदि अधिकारियों ने पीड़ित हरिओम को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें