फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतदान में झमाझम बरसे वोट

विज्ञापन
nikay chunav - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बदायूं। शहर के साहू धर्मशाला मतदान केंद्र के बूथ नंबर 72 पर रविवार को दोबारा मतदान हुआ। पूनर्मतदान के दौरान वोटरों में गजब का जोश देखा गया। सुबह ठीक 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक 77 प्रतिशत वोट पड़े। इस दौरान डीएम दिनेश कुमार और एसएसपी चंद्र प्रकाश खुद मौजूद रहे। सुरक्षा के लिहाज से सीसी टीवी कैमरे लगाए गए थे तो पुलिस और पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में यहां पहले चरण में 22 नवंबर को मतदान हुआ था। मतदान के दौरान शहर के वार्ड नंबर 13 के साहू धर्मशाला मतदान केंद्र के बूथ नंबर 72 पर बूथ कैप्चरिंग का प्रयास हुआ था। प्रेक्षक की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने बूथ नंबर 72 का मतदान निरस्त कर पुनर्मतदान के आदेश दिए थे। आयोग के निर्देशानुसार रविवार को पुनर्मतदान हुआ।
रविवार सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही मतदाता लाइन में लग गए। डीएम, एसएसपी की मौजूदगी में ठीक सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ। डीएम ने निर्देश दिया कि मतदेय स्थल के अंदर केवल मतदाताओं को ही आने दिया जाए। बिना पहचान पत्र के किसी मतदाता को वोट न डालने दिया जाए। सुबह 10 बजे 924 के सापेक्ष 216 (20 प्रतिशत), दोपहर 12 बजे 450 (48 प्रतिशत) और दोपहर दो बजे 611 (66 प्रतिशत) शाम चार बजे तक रिकार्ड 670 (72 प्रतिशत) और मतदान समाप्ति के समय पांच बजे तक कुल 716 मतदाताओं (77 प्रतिशत) ने वोट डाले। शाम को एजेंटों के सामने मतदान पेटिकाओं को सील किया गया। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट , सीओ सिटी की निगरानी में मतदान पेटिकाओं को मंडी समिति पहुंचाया गया। पुनर्मतदान के दौरान पीएसी, पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें