फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण की रोकथाम को पानी का छिड़काव

विज्ञापन
पानी का छ‌िड़काव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बदायूं। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश के बाद पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए नगर पालिका परिषद और दमकल विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इसके तहत सड़कों और पेड़ों पर पानी का छिड़काव किया गया। यह अभियान डीएम रोड से पुलिस लाइंस तक चला। इस दौरान लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

दिवाली के बाद से प्रदूषण में काफी इजाफा हुआ है। प्रदेश के कई जिले पर्यावरण प्रदूषण से काफी प्रभावित हैं। वहां के लोगों का खुले में सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। शासन भी इस पर गंभीर है। शासन ने सभी जिलाधिकारियों को पर्यावरण प्रदूषण से निपटने के निर्देश दिए। इसी क्रम में डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद और दमकल विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। दमकल की गाड़ियों से पेड़ों पर छायी गंदगी को छिड़काव कर दूर किया।
डीएम रोड से कचहरी और दातागंज तिराहे तक यह अभियान चला। पालिका के सफाई निरीक्षक आवेश कुमार ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। लोगों से अपील की गई कि आसपास के क्षेत्र में पॉलिथीन को न जलाएं और न ही किसी को जलाने दें। इस अभियान में दमकल विभाग के हेड कांस्टेबल रामलाल, उमेश चंद्र शर्मा, अनुज कुमार, रोहित मिश्रा, पालिका के लवी कुमार, महेश चंद्र, टिंकू सिंह आदि थे।
विज्ञापन

सैदपुर। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम ने प्रदूषण को लेकर नगर में पानी के टैंकरों से बस अड्डे, मेन रोड, अस्पताल, नई बस्ती मोड़ पर सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया। इस मौके पर आलम रहमान, शाहिद हुसैन, राम निवास आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें