बदायूं। सरकार चाहे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कितने भी प्रयास कर ले, लेकिन यहां अधिकारियों और कर्मचारियों को शहर से कोई मतलब नहीं है। शहर में बिजली विभाग ने अंडरग्राउंड केबल डालने और जलकल विभाग ने पाइप लाइन डालने के लिए सड़क और गलियां खोद कर डाल दी हैं। इससे कारण लोग आए दिन गिरते रहते हैं। लोगों को वाहन निकालने की दिक्कत होती है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों ने गड्ढे खुदवा दिए हैं, लेकिन इनको भरने की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है। बतादें कि तीन-चार माह पहले बिजली विभाग की ओर से करीब चार करोड़ रुपये नगर पालिका को गड्ढे भरने के लिए दिये गए थे। नगर पालिका में बोर्ड की मीटिंग में गड्ढे भरने का प्रस्ताव पास कर चार करोड़ की रकम खर्च कर दी गई। शहर के मोहल्ला नेकपुर, शहबाजपुर, नई सराय, ब्राह्मपुर, जवाहरपुरी, सिविल लाइन, महाराज नगर, आदर्श नगर, पटेल नगर, प्रेमनगर, पटियाली सराय, चौधरी सराय, जालंधरी सराय, शिवपुरम, जिला पंचायत कालोनी, चित्रांश नगर, कृष्णापुरी, सैय्यदवाड़ा, हकीमवाड़ा, मीराजी की चौकी, लालपुल, गांधी नगर, सम्राट अशोक नगर आदि मोहल्ला की गालियों में इस समय गड्ढे खुदे पड़े हैं।
टूटी नालियों की वजह से भरा रहता है गड्ढों में पानी
गड्ढों में गंदा पानी भरा रहता है, छोटे-छोटे बच्चे आए इनमें गिरते रहते हैं। गड्ढों में बाइक और साइकिलें फंस जाती है। पानी भरा रहने की वजह से यहां मच्छरों को प्रकोप बढ़ रहा है। मोहल्ले की ऐसी स्थिति से यहां के लोग बेहद परेशान हैं।