फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहन को लेने जा रहे छात्र की मौत .....

विज्ञापन
विज्ञापन
ओरछी। रक्षाबंधन पर बहन को बुलाने जा रहे एक छात्र की बाइक में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने बाद ट्रक में फंसी बाइक के साथ वह काफी दूर तक घिसटता चला गया। इसमें गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। हादसे का पता लगने पर छात्र के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

करीब 22 वर्षीय जितेंद्र प्रकाश मुरादाबाद के अर्जुनपुर गांव का रहने वाला था। उसकी इकलौती बहन गीतांजलि की शादी यहां थाना उघैती क्षेत्र के गांव बरौली में हुई थी। सोमवार को रक्षाबंधन है। इसलिए वह बहन को बुलाने उसके गांव बरौली जा रहा था। परिजनों के मुताबिक जितेंद्र सुबह करीब छह बजे बाइक पर घर से निकाला था। वह बदायूं के ओरछी चौराहे से इस्लामनगर रोड पर मोड़ पर पहुंचा होगा। तभी उसकी बाइक में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। चलते ट्रक में बाइक फंसने से जितेंद्र करीब चार किलोमीटर तक घिसटता चला गया। इसमें गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
उधर, हादसे में भाई की मौत होने की सूचना मिलने पर बहन गीतांजलि बेसुध हो गई। खुशियों भरे घर में मातम छा गया। हादसे का पता लगने पर परिवार को लोग भी बदायूं पहुंच गए। जितेंद्र अलीगढ़ के एक डिग्री कॉलेज में बीएससी का छात्र था। उसके दो बड़े भाई जिनमें एक चंदौसी मंडी में मुंशी और दूसरा प्राइवेट टीचर है। पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें